विज्ञान में 12वी कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद क्या करे ? - Courses after Passing 12th Science


मित्रो आजकल की शिक्षा व्यवस्था बड़ी कठिन हो गयी है और हर क्षेत्र में आपको प्रतिस्पर्धा में लगा रहना पड़ेगा इसलिए आपको उसी तैयारी को मद्देनजर रखते हुए 12वी कक्षा के बाद अपने करियर का चयन करना चाहिए | आजकल प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गयी है लोगो अच्छे मार्गदर्शन के लिए भटकते रहते है | बड़े बड़े शहरों में कई कंसल्टेंसी कंपनिया शुरू हो गयी है जो आपको करियर का चुनाव करने की फीस लेते है | मित्रो अगर आप स्वयं का मूल्याकंन करे और सही फैसला ले तो आपको करियर के चुनाव में कोई परेशानी नही होगी |

अब जब आपने विज्ञान में 12वी कक्षा उत्तीर्ण कर ली है तो अब क्या करे | वैसे तो 12 वी कक्षा के नतीजो के आधार पर स्वयं का मुल्यांकन करना चाहिए | मैं 12वी कक्षा में उतना होशियार नही था फिर भी डॉक्टर बनने की चाह रखता था जिसके कारण मुझे एक साल का बलिदान देना पड़ा था | मै ये नही कहता हु जीवन में कुछ भी सम्भव नही है लेकिन मुल्यांकन करने से आप सही दिशा में जा सकते है | विज्ञान में 12वी कक्षा दो संकायों में हो सकती है | PCM और PCB

PCM मतलब विज्ञान-गणित संकाय होता है जिसमे 80 प्रतिशत से भी ज्यादा छात्र B.E./ B.Tech करते है क्योंकि वो ही सबसे सरल और उपयोगी कोर्स माना जाता है | आज से 15 साल पहले B.Tech करना बड़ा कठिन कार्य हुआ करता था क्योंकि मेरे बड़े भाई ने इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए एक साल कोटा में कोचिंग की थी | उस समय PET एग्जाम हुआ करता था जिसके जरिये आपको इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलता था और आज बिना किसी एग्जाम के धडाधड इंजिनियर बनकर निकल रहे है | आज इंजीनियरिंग कॉलेज इतने खुल गये है कि वो आपको घर से आकर अपने कॉलेज में एडमिशन दिलाएंगे |

उस दौर ने मेरे भाई ने बड़ी मेहनत की थी और उन्हें सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिला था जिनकी गुणवता प्राइवेट कॉलेज से बेहतर होती है | मेरे भाई ने IT में इंजीनियरिंग की और आज गुडगाव की एक बड़ी सॉफ्टवेर कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है | आजकल इंजीनियरिंग को बेरोजगारों को संकाय कहा जाता है क्योंकि हर साल लाखो इंजिनियर निकलते है और केवल कुछ लोगो को ही मनचाही जॉब मिल पाती है | इसलिए मेरा मानना है कि टेक्निकल कोर्स  के साथ साथ अपने ज्ञान का भी विकास करे और उसमे प्रैक्टिकल काम करने की कोशिश करे | Architecture में रूचि रखने वाले छात्रों के  लिए B.Arch. का कौर्स होता है |इसके अलावा कई छात्र इंजिनियईंग में लाखो पैसे खर्च करने के बजाय B.sc , BCA भी करते है | इनके अलावा वाले विकल्पों को किसी भी संकाय के छात्र कर सकते है जिन्हें मै बताना मुनासिब नही समझता हु |

इस तरह 12 वी विज्ञान-गणित के बारे में मैंने आपको बताया और अब मै आपको PCB में स्कोप के बारे में बताऊंगा | PCB में स्कोप की कोई कमी नही है लेकिन मेरा ऐसा मानना है कि PCB में मेहनत ज्यादा है लेकिन उसके मुकाबले आपको फल नही मिलता है | PCB के बाद आप PMT / AIMPMT की परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टरी में प्रवेश ले सकते है | PCB लाइन में सबसे ज्यादा पैसा डॉक्टरी लाइन में है लेकिन डॉक्टर बनने में आदमी अपनी आधी उम्र बिता देता है | कई छात्रों को PMT जैसी परीक्षाओ में पास होने में 3-4 साल लग जाते है और उसके बाद 5 साल MBBS करने में लगते है और इस तरह 30 साल से पहले कोई  डॉक्टर नही बन पाता है | इसके बाद डॉक्टर MD किये बिना आगे नही बढ़ सकते है |

MBBS के अलावा BDS भी अच्छा कोर्स है जिसमे आप डेंटिस्ट बन सकते है | इसके अलावा Bachelor of Veterinary Science & Animal Husbandry (B.VSc AH) कोर्स में पशुओं का डॉक्टर भी बन सकते है |  BAMS कर आप आयुर्वेदिक  डॉक्टर , BHMS कर आप होम्योपैथी डॉक्टर और BUMS कर यूनानी डॉक्टर बन सकते है | इसके अलावा एक Bachelor of Physiotherapy कौर्स भी होता है जिससे आप फिजियोथेरेपिस्ट भी बन सकते है | उपर बताये सभी कोर्स में आपको प्रवेश परीक्षाओ में उत्तीर्ण करना पड़ता है जिसमे बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है |

PCB में इसके बाद बिना प्रवेश परीक्षाओ के B.Sc. Nursing या GNM कर सकते है जिससे आपको किसी भी अस्तपाल में आसानी से नर्स या मेल नर्स की नौकरी मिल सकती है | PCB में सबसे ज्यादा इन्ही कौर्स को किया जाता है लेकिन इनमे शुरुवात में पैसे कम मिलते है लेकिन अनुभव होने पर आपकी इनकम बढ़ सकती है | इसके अलावा B.Pharma और D.Pharma नाम के दो कोर्स होते है जिनमे PCB के बाद प्रवेश परीक्षाओं से पप्रवेश मिलता है | B.Pharma से आप किसी हॉस्पिटल या संस्थान में मेडिकल मेनेजर या MR के रुप में काम कर सकते है जबकि D.Pharma से आपको मेडिकल शॉप का लाइसेंस मिल जता है और मेडिकल की दूकान खोल सकते है |

पिछली कुछ वर्षो में PCB के बाद छात्र B.Sc. Dairy Technology, Biotechnology, BMLT (Medical Lab Technology) और Paramedical Courses कर रहे है जिससे उन्हें किसी भी अस्पताल में अपनी योग्यता के अनुसार जॉब मिल सकती है | मेडिकल लाइन में कई विभाग है और आप जिस लाइन में अपनी स्पेशलिस्टता बढ़ा सकते है उसमे आपका करियर संवर सकता है | अब इन सब कोर्सेज के बाद भी PCB में छात्रों को कोई विकल्प ना दिखे तो आप वही कोर्स भी कर सकते है जो सभी संकाय वाले लोग कर सकते है | इनमे से आप  Travel & Tourism Courses , Environmental Science, Fashion Technology, Hotel Management , Designing Courses ,Media/ Journalism Courses और  Film/ Television Courses कर सकते है |

तो मित्रो इस तरह विज्ञान के PCM और PCB में आपको करियर की राहे मैंने आपको बता दी और अब आपको सही चुनाव करना है जिससे आपको भविष्य उज्ज्वल हो सके | समझदारी से अपने कोर्स का चुनाव करे क्योंकि यही से आपके करियर के राह का चुनाव होता है | आपके करियर के लिए मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाये |

No comments :

Post a Comment